इमरान ने फिर की हिंदुस्तान की तारीफ: बताया खुद्दार देश, जानें कारण

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार का शायद आज आखिरी दिन है। उन्हें नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का सामना करना है। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तानी की जनता को संबोधित किया। इस दौरान वह विपक्ष पर बरसते हुए भारत की विदेश नीति की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि पूरी दुनिया रूस के खिलाफ है, लेकिन भारत वहां से अपने देश के लिए तेल खरीद रहा है। दरअसल, इमरान मोदी सरकार की विदेश नीति की तारीफ कर एक तरह से खुद की विदेश नीति को सही ठहराने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही वह यह भी बताने कि कोशिश कर रहे थे कि पाकिस्तान की सरकार पर वहां की सेना का किस हद तक दबाव रहता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





