भारत

कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए इमरान मसूद

Nilmani Pal
10 Jan 2022 9:40 AM GMT
कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए इमरान मसूद
x

दिल्ली। इमरान मसूद कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए. बता दें कि कुछ दिनों पहले पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था.

इमरान मसूद ने आठ साल बाद सपा में वापसी की है। इमरान मसूद साल 2007 के चुनाव में मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ विधायक बने थे। उन्होंने जगदीश राणा को हराया था। 2012 में सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा से चुनाव लड़े थे, मगर बसपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से चुनाव हार गए थे।

2014 का लोकसभा चुनाव सहारनपुर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। भाजपा के राघव लखनपाल से हार गए थे। इसके बाद 2017 में उन्होंने नकुड विधानसभा के फिर चुनाव लड़ा मगर इस बार भी भाजपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से पराजित हुए थे। 8 साल बाद इमरान मसूद ने फिर से सपा में घर वापसी की है।

Next Story