भारत

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की तबीयत में सुधार, देखें VIDEO

jantaserishta.com
19 Nov 2020 4:18 PM IST
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की तबीयत में सुधार, देखें VIDEO
x
फाइल फोटो 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की बेटी ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती उनके पिता की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। पटेल की बेटी मुमताज ने एक ऑडियो संदेश के माध्यम से यह जानकारी दी है।

कांग्रेस नेता के बेटे फैसल पटेल ने अपनी बहन का यह ऑडियो ट्विटर पर शेयर किया है। मुमताज ने कहा, ''चिकित्सकों से आज बात हुई। मेरे पिता की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ है। उपचार पूरा होने में अभी और वक्त लगेगा। सभी लोगों के प्यार और प्रार्थना के लिए बहुत धन्यवाद।''

गौरतलब है कि अहमद पटेल को तबीयत बिगड़ने के बाद पिछले दिनों गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पटेल अक्टूबर के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

इसके बाद, अहमद पटेल के बेटे फैसल ने रविवार को ट्वीट किया था, ''अपने परिवार की तरफ से हम कहना चाहते हैं कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें आगे के उपचार के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने कहा, ''उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं...हम आपसे आग्रह करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story