भारत

रेनबो वल्र्ड स्कूल में जिम्नास्ट का शानदार प्रदर्शन

Shantanu Roy
21 Oct 2026 9:57 PM IST
रेनबो वल्र्ड स्कूल में जिम्नास्ट का शानदार प्रदर्शन
x
Daroh. डरोह। रेनबो वल्र्ड स्कूल भवारना में जिला जिम्नास्टिक संघ कांगड़ा के तत्त्वावधान में ओपन जिला स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 200 युवा जिम्नास्टों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, शारीरिक दक्षता, संतुलन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लड़कियों और लडक़ों ने विभिन्न वर्गों में अनेक पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। लड़कियों के अंडर-8 वर्ग में खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-10 वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक, अंडर-12 वर्ग में एक स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य पदक तथा प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण अंडर-17 लड़कियों की ऑलअराउंड स्पर्धा रही।


जिसमें कक्षा नौवीं की प्रियांशी ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा दसवीं की कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। लडक़ों के अंडर-8 वर्ग में एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिला जिम्नास्टिक संघ कांगड़ा के महासचिव शशि भूषण व अंतरराष्ट्रीय कोच एवं जिला जिम्नास्टिक संघ कांगड़ा के तकनीकी सलाहकार अजय राज की उपस्थिति और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय के जिम्नास्टिक कोच परमजीत ने भी आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी कश्यप, स्कूल प्रबंधक रवि और उपप्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व आयोजन से जुड़े सदस्यों को बधाई दी।
Next Story