भारत

बदला लेने गैंगरेप के आरोप में फंसाया, जांच करने के बाद उड़ गए पुलिसकर्मियों के होश

jantaserishta.com
6 Nov 2024 5:16 PM IST
बदला लेने गैंगरेप के आरोप में फंसाया, जांच करने के बाद उड़ गए पुलिसकर्मियों के होश
x
सांकेतिक तस्वीर
पूछताछ जारी.
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने पत्नी से बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में एक व्यक्ति व उसके भाई को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी को एक पुलिस अधिकारी ने दी. पुलिस बताया कि व्यक्ति ने ऐसा इसलिए किया था, ताकि वह चारों आरोपियों को केस में फंसा सके.
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पति संजू और उसके भाई गोविंद को मंगलवार को यह झूठा दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया कि उसकी पत्नी के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है.
एसपी ने बताया कि रविवार को मौलनपुर गांव निवासी दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि एक नवंबर को संजू की पत्नी घर लौट रही थी, तभी एक वाहन में उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि संजू ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक रूप से मारपीट की थी, जिसके बाद वह घर छोड़कर कहीं और रहने लगी थी.
एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 248 (चोट पहुंचाने के इरादे से झूठा आरोप लगाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में दोनों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story