भारत

स्कूलों में नियुक्त सिक्योरिटी गार्ड को लेकर अहम खबर, जारी हुए आदेश

Shantanu Roy
19 Sept 2023 6:59 PM IST
स्कूलों में नियुक्त सिक्योरिटी गार्ड को लेकर अहम खबर, जारी हुए आदेश
x
लुधियाना। पंजाब के सरकारी स्कूलों में पहली बार सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त किए जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग ने कहा कि 689 स्कूलों में पीईएससीओ (PESCO) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त किए गए हैं। ये भी बताया जा रहा है कि सभी स्कूलों में 2-2 सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर होंगे, जिनकी ड्यूटी अलग-अलग समय पर होगी।

स्कूलों में नियुक्त किए जा रहे पहले सिक्योरिटी गार्ड का ड्यूटी समय गर्मियों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक व सर्दियों में 8 बजे से 4 बजे तक होगा। वहीं दूसरे सिक्योरिटी गार्ड का गर्मियों में ड्यूटी समय दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक व सर्दियों में 4 बजे से रात 12 बजे तक होगा। स्कूलों में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्डों को नियुक्त किया जा रहा है।
Next Story