पंजाब

पीने वाले पानी को लेकर अहम खबर

Shantanu Roy
13 Dec 2023 11:33 AM GMT
पीने वाले पानी को लेकर अहम खबर
x

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के लोगों के लिए पीने वाले पानी को लेकर अहम खबर है। दरअसल, 14-15 दिसंबर को पीने वाले पानी की सप्लाई कम प्रैशर से की जाएगी। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से कजौली के वाटर वर्क्स में फेज-6 का फ्लो मीटर बदला जाना है। इसके अलावा सेक्टर-39 के वॉटर वर्क्स में भी काम चल रहा है। इसलिए 14 दिसंबर की सुबह जलापूर्ति सामान्य रहेगी, लेकिन शाम को 6 से 8 बजे तक कम दबाव के साथ जलापूर्ति होगी। इसके साथ ही 15 दिसंबर को सुबह 3.30 से 8.30 बजे तक पानी की सप्लाई की रहेगी, जबकि शाम 6 से 8 बजे तक ही पानी आएगा।

Next Story