भारत

जरुरी खबर: आधार कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले पढ़े ये खबर, नहीं तो हो सकता है धोखा

jantaserishta.com
13 Dec 2020 2:29 PM IST
जरुरी खबर: आधार कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले पढ़े ये खबर, नहीं तो हो सकता है धोखा
x

नई दिल्‍ली। आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है. इसे हम पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. आधार किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बहुत जरूरी है.

यदि आपने अपने आधार कार्ड (aadhaar card) की फोटो कॉपी किसी को दी है तो इसकी संभावना है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्‍तेमाल हो सकता है। केवल आधार कार्ड की फोटो कॉपी या ओरिजिनल आधार कार्ड से किसी भी बैंक में खाता नहीं खुलवाया जा सकता। बैंक में खाता खुलवाने के लिए पूरी प्रक्रिया के तहत आपको चलना होगा। यही नहीं वेरिफिकेशन भी पूरा करना पड़ता है। आपको बता दें कि अगर आपके आधार कार्ड की कॉपी से कोई खाता खुलवाने का काम कर भी लेता है तो इसे बैंक की गलती माना जाएगा, आधार कार्ड धारक को कोई जवाब नहीं देना होगा।

हमें कई कामों के लिए अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने की जरूरत होती है। यहां आपको बता दें कि यदि आप किसी को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी दे रहे हैं तो उसे चेक की तरह क्रॉस कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि कोई फ्रॉड के जरिये इसका गलत इस्तेमाल भी करना चाहेगा तो आधार कार्ड क्रॉस होने की वजह से नहीं कर सकेगा।
निजी जानकारी किसी से साझा करने से बचें
बैंक या अन्य किसी तरह के फ्रॉड का डर आपको यदि सताता है तो इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा कभी न करें। बैंक इस बाबत अकसर अपने ग्राहकों को सचेत करते रहते हैं। जो गलती से अपनी निजी जानकारी जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड का नंबर, ओटीपी, पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा करते है, उनके साथ धोखधड़ी होने की संभावना अधिक होती है।
क्या आधार का गलत इस्तेमाल संभव है
UIDAI के अनुसार आधार नंबर से किसी शख्स की पहचान चुराने के बाद उसको आर्थिक नुकसान पहुंचाने का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। आधार प्लेटफॉर्म पर रोज करीब 3 करोड़ आधार नंबर को विभिन्न सेवाओं के लिए प्रमाणित करने का काम किया जाता है।
UIDAI की सलाह
UIDAI लोगों से सोशल मीडिया पर आधार नंबर शेयर करने से मना करती है। दरअसल आधार का गलत इस्तेमाल संभव नहीं है, लेकिन बेवजह अपनी जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर करना सही बात नहीं हैं, इससे जालसाज आपको किसी भी तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story