भारत
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रेलवे का किराए में बढ़ोतरी का ऐलान
jantaserishta.com
24 Jun 2025 3:03 PM IST

x
अब महंगी होगी रेल यात्रा.
नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से नया किराया टैरिफ लागू करने जा रही है. यह बदलाव आम यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों की जेब ढीली करेगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि कुछ कैटेगिरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.
रेलवे के नए टैरिफ के अनुसार, सामान्य द्वितीय श्रेणी (Second Class) में 500 किलोमीटर तक यात्रा करने पर कोई वृद्धि नहीं होगी. लेकिन अगर यात्रा 500 किलोमीटर से ज्यादा की है तो प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा.
इसके अलावा, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (Non-AC) में सफर करने वालों को अब प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना पड़ेगा. इसी तरह, AC क्लास के टिकट में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है. इसमें प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. शहरी (Suburban) ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी.
मासिक सीजन टिकट की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव का फैसला लिया था. अब तक अगर आप ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आपकी यात्रा से चार घंटे पहले ही पता चल पाता है कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं. लेकिन अब रेलवे ने नए सिस्टम पर काम कर रहा है. रेलवे का कहना है कि कन्फर्म सीटों वाला चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा.
टिकट बुकिंग के नए सिस्टम को लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर ट्रायल भी शुरू हो गया है. 6 जून से यह सिस्टम राजस्थान के बीकानेर डिविजन में पायलट के तौर पर शुरू किया गया है. ये अभी एक ट्रेन तक सीमित है और कहा जा रहा है अब तक इसमें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आई है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कुछ हफ्ते तक इसे आजमाया जाएगा.
Tagsनया किराया टैरिफरेलवे नया किराया टैरिफरेलवे नया किरायारेलवे न्यूज़new fare tariffrailway new fare tariffrailway new farerailway news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





