भारत
ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर संत समाज की अहम बैठक आज
jantaserishta.com
7 Oct 2022 10:05 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वाराणसी के ज्ञानवापी और मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर अखिल भारतीय संत समिति की अहम बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में वाराणसी और मथुरा के साथ-साथ देश भर में फैले इस तरह के कई अन्य मंदिरों को लेकर भी विचार विमर्श कर भविष्य की रणनीति और एजेंडा का निर्धारण किया जाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली संत समाज की इस अहम बैठक में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष अविचलदास जी महाराज एवं महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज के अलावा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी महाराज शामिल होंगे। स्वामी परमानंद, जगद्गुरु रामानुचाचार्य विद्याभाष्कर और महंत ज्ञान देव सिंह के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण संत भी बैठक में मौजूद रहकर देश भर के मंदिरों को लेकर चर्चा करेंगे।
बताया जा रहा है कि बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के मद्देनजर संत समाज इस बात पर सभी पहलुओं के साथ विचार करेगा कि काशी और मथुरा के मंदिर के मुद्दे को लेकर वो किस तरह से आगे बढ़े और साथ ही अन्य मंदिरों को लेकर किस तरह से काम करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





