भारत
पीएम मोदी और जेपी नड्डा की भाजपा मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक, VIDEO
jantaserishta.com
28 May 2023 4:56 PM IST

x
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के उपमुख्यमंत्रियो के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक की शुरूआत में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं।
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं।
Visuals from BJP CM Conclave being held at party headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/DDpXYmzP3P
— BJP (@BJP4India) May 28, 2023
Tagsनरेंद्र मोदीभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाभाजपापीएम मोदीजेपी नड्डाNarendra ModiBJP National President JP NaddaBJPPM ModiJP Nadda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





