भारत

NDA और इंडिया गठबंधन की अहम मीटिंग आज

Nilmani Pal
5 Jun 2024 1:02 AM GMT
NDA और इंडिया गठबंधन की अहम मीटिंग आज
x
Delhi दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होनी हैं। एक ओर दिल्ली में कांग्रेस Congress व उसके सहयोगियों 'इंडिया गठबंधन' की बैठक होगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी।

इसके अलावा राष्ट्रपति भवन President's House में भी आज से केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू होगी। इसी तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। आंध्र प्रदेश में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू भी दिल्ली पहुंच रहे है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी एनडीए का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि 5 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे Mallikarjun Kharge ने नए सहयोगियों की संभावना तलाशने से इनकार नहीं किया है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि वे किसी भी निर्णय से पहले अपने सहयोगियों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। सहयोगियों को विश्वास में लेकर ही आगे कोई भी रणनीति तय की जाएगी।

यही कारण है कि आज होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना अब अपने अंतिम दौर में है। अधिकांश सीटों पर हार-जीत का फैसला हो चुका है। मतगणना के दौरान भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन अभी तक किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। हालांकि, यदि गठबंधन की बात की जाए तो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को रुझानों में स्पष्ट बहुमत मिला है। भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं अब तक कांग्रेस पार्टी को 99 सीटें हासिल हुई हैं।

Next Story