भारत
भारत-चीन संबंधों को लेकर विदेश सचिव की चीनी उप विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक
jantaserishta.com
13 Jun 2025 12:25 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 12 जून को नई दिल्ली में चीन के उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग से मुलाकात की। सन वेइदोंग 12-13 जून को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
बैठक में दोनों पक्षों ने 27 जनवरी 2025 को बीजिंग में हुई पिछली मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधों को स्थिर और बेहतर बनाने पर सहमति जताई।
विदेश सचिव मिस्री ने इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए चीन के सहयोग की सराहना की। उन्होंने सीमा पार नदियों के जल विज्ञान डेटा और सहयोग के लिए अप्रैल में हुई विशेषज्ञ स्तर की बैठक का जिक्र किया और इस दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई। दोनों देशों ने भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें जल्द शुरू करने के लिए कदम तेज करने पर सहमति जताई। मिस्री ने हवाई सेवा समझौते को जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई।
साथ ही, वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने, मीडिया और थिंक टैंक्स के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए भी व्यावहारिक कदम उठाने पर सहमति बनी। इस साल भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है। दोनों पक्षों ने इस मौके पर आयोजित होने वाली गतिविधियों की सराहना की और इन्हें सफल बनाने का वादा किया।
इसके अलावा, आर्थिक और व्यापार जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट मुद्दों को हल करने के लिए कार्यात्मक संवाद आयोजित करने पर भी दोनों पक्ष सहमत हुए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की बैठकें दोनों देशों के बीच संवाद को मजबूत करती हैं और भविष्य में सहयोग के नए अवसर खोलती हैं। भारत और चीन के बीच बेहतर संबंध न केवल दोनों देशों, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए फायदेमंद होंगे।
Tagsभारत-चीन संबंधविदेश सचिवचीनी उप विदेश मंत्रीIndia-China relationsForeign SecretaryChinese Deputy Foreign Minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





