EC की आज अहम बैठक, पार्टियों ने की है इलेक्शन की तारीख आगे बढ़ाने की मांग

नई दिल्ली: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. कई राजनीतिक दलों ने रविदास जयंती को देखते हुए चुनाव आयोग से चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाने की अपील की है. यह मांग करने वालों में सत्ताधारी कांग्रेस के साथ-साथ बसपा, बीजेपी, सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) और पंजाब लोक कांग्रेस आदि शामिल हैं. पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है. गुरु रविदास की जयंती 16 फरवरी को है. राजनीतिक दलों की इस मांग पर अभी चुनाव आयोग की ओर से कोई बयान नहीं आया है. चुनाव की तारीखें बढ़ाने पर फैसला चुनाव आयोग को ही लेना है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





