भारत
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, कई अहम प्रस्तावो पर लगेगी मुहर
jantaserishta.com
7 July 2023 12:47 PM IST

x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। सचिवालय में होने वाली बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जुलाई महीने की यह पहली मंत्रिमंडल बैठक बुलाई गई है।
जिसमें तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ ही समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में उद्यान और कृषि विभाग के लिए एक महानिदेशक की नियुक्ति के लिए पद सृजित करने का प्रस्ताव, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास से संबंधित महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधित प्रस्ताव, राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी - नमक देने का प्रस्ताव मुहर लगने की संभावना है।
वहीं, राजकीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण शुल्क को बराबर करने का प्रस्ताव, विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने का प्रस्ताव, कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव, स्क्रैप पॉलिसी के बाद अब कंडम वाहनों को बिक्री के लिए नीति का प्रस्ताव, मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम का प्रस्ताव के साथ ही लावारिश डेड बॉडी पर मेडिकल छात्र प्रेक्टिकल कर सके इससे संबंधित नियमावली के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती हैं।
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीउत्तराखंडChief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh DhamiUttarakhand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





