भारत
अमित शाह की आईबी अधिकारियों के साथ अहम बैठक, आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा
jantaserishta.com
9 Nov 2022 11:37 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ये बैठक आईबी मुख्यालय में रखी गई है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली स्तिथ आईबी मुख्यालय में हो रही ये बैठक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली है। इसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह, आईबी अधिकारियों के साथ सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। बैठक में देश के अलग अलग हिस्सों के आईबी अधिकारी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों ने बताया कि इस अहम बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नार्को टेररिज्म समेत केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में खुफिया जानकारी जुटाने के तंत्र को और ज्यादा बेहतर बनाने पर खास जोर दिया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





