भारत
चंद्रयान-3 में महिलाओं का अहम योगदान, आज इस लिंक पर Live लॉन्चिंग देख सकेंगे
jantaserishta.com
14 July 2023 11:22 AM IST

x
लगभग 54 महिला इंजीनियर/वैज्ञानिक हैं, जो चंद्रयान-3 मिशन पर काम कर रही है.
चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भले ही चंद्रयान-2 मिशन के विपरीत चंद्रयान-3 मिशन का नेतृत्व पुरुषों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में इसमें महिलाओं का योगदान हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज़ एजेंसी को बताया, "लगभग 54 महिला इंजीनियर/वैज्ञानिक हैं, जो चंद्रयान-3 मिशन पर काम कर रही है। वे अलग-अलग केंद्रों पर काम करने वाले विभिन्न प्रणालियों के सहयोगी और उप परियोजना निदेशक और परियोजना प्रबंधक हैं।"
चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 मिशन के बीच जो आम है, वह है चंद्रमा की धरती पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर द्वारा कुछ केमिकल एक्सपेरिमेंट करना। हालांकि, दोनों मिशनों के बीच लैंडर स्पेसिफिकेशन, पेलोड एक्सपेरिमेंट और अन्य में अंतर हैं। चंद्रयान 2 और 3 मिशन के बीच स्पष्ट अंतर दोनों चंद्र मिशनों का नेतृत्व करने वाले लोगों का लिंग है। चंद्रयान-2 मिशन में दो महिला डायरेक्टर एम. वनिता और मिशन डायरेक्टर रितु करिधल श्रीवास्तव ने अहम भूमिका निभाई थी। चंद्रयान 3 मिशन के निदेशक मोहन कुमार हैं, व्हीकल/रॉकेट निदेशक बीजू सी. थॉमस हैं और अंतरिक्ष यान निदेशक डॉ. पी. वीरमुथुवेल हैं।
भारतीय रॉकेट एलवीएम3 शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को लेकर श्रीहरिकोटा रॉकेट बंदरगाह से उड़ान भरेगा। अंतरिक्ष यान में एक लैंडर और एक रोवर होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





