भारत
उत्तराखंड में बारिश का असर, मौसम विभाग ने जारी की लेटेस्ट अपडेट
jantaserishta.com
3 Oct 2023 2:46 PM IST

x
सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
देहरादून: प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों से अब भी मानसून की विदाई नहीं हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के चार पहाड़ी जिले में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने का अंदेशा जताया है।
साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा जताया है। आपको बता दें कि, अभी भी है प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं रुकी हुई। पहाड़ी इलाकों में जहां कभी धूप खिल रही है तो कभी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। इन दिनों प्रदेश के पर्यटक स्थलों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। जिसका सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





