भारत

कोहरे का असर: दिल्ली समेत उत्तर-पूर्व भारत में उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

jantaserishta.com
19 Dec 2025 10:17 AM IST
कोहरे का असर: दिल्ली समेत उत्तर-पूर्व भारत में उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
x
नई दिल्ली: घने कोहरे ने दिल्ली–एनसीआर समेत उत्तर और पूर्वी भारत में दृश्यता को बेहद कम कर दिया है। इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी बीच, देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।
एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट की लेटेस्ट स्टेटस जांच लें, क्योंकि मौसम के चलते उड़ान समय में बदलाव, देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है। एयरलाइंस ने कहा कि यात्री अपने उड़ान विवरण चेक करने के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखते हुए एयरपोर्ट पहुंचे, क्योंकि कोहरा सड़क यातायात को भी धीमा कर रहा है।
एयरलाइन के अनुसार, जिन यात्रियों की फ्लाइट प्रभावित होगी, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर समय-समय पर अपडेट मिलते रहेंगे। यदि किसी यात्री की उड़ान मौसम के कारण विलंबित या प्रभावित होती है, तो ऐसी स्थिति में वे वैकल्पिक उड़ान विकल्प चुन सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
इंडिगो ने कहा कि हमारी टीम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और दृश्यता में सुधार के साथ उड़ानों का सामान्य संचालन बहाल करने में जुटी है। एयरलाइन ने यात्रियों से समझदारी दिखाने व धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मौसम संबंधी प्रतिबंधों का पालन जरूरी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इंडिगो ने लिखा, "दिल्ली और उत्तरी/पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अभी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है, जिससे फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें, क्योंकि कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो सकता है। जिन यात्रियों पर असर पड़ा है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर समय पर अपडेट मिलेंगे। अगर आपकी फ्लाइट पर असर पड़ा है, तो आप आसानी से दूसरा ऑप्शन चुन सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं।"
इंडिगो ने आगे कहा कि हमारी टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं और विजिबिलिटी बेहतर होने पर ऑपरेशन्स को सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। हम आपकी समझ और धैर्य की सराहना करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story