भारत

इमिग्रेशन की टीम ने भारत नेपाल सीमा से तीन रूसी नागरिक को 6 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
3 April 2022 7:38 AM GMT
इमिग्रेशन की टीम ने भारत नेपाल सीमा से तीन रूसी नागरिक को 6 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: भारतीय क्षेत्र से नेपाल मे प्रवेश करते तीन संदिग्ध रूसी नागरिकों को सवा छह किलो चरस के साथ इमिग्रेशन के अधिकारियो ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। इमिग्रेशन डीएसपी अजय कुमार पंकज ने बताया कि संदिग्ध रूप में तीनों रूसी नागरिक पैदल रक्सौल बॉर्डर क्रॉस कर नेपाल की ओर जा रहे थे। इन रूसी नागरिकों की जब जांच किया गया तो पहले उनके वीजा की अवधि समाप्त पायी गयी। फिर तलाशी के क्रम में उनके बैग से पच्चीस प्लास्टिक के पॉकेट में रखे चरस बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान इन्होने अपना नाम पता रॉलडोगिन एलेक्सी 34, झेरदेव ईलिया 34 व वॉलसोवा एन्ना 31 वर्ष जो रूस के मपोस्द, रैयजान व मास्को शहर के निवासी है।

तीनों रूसी नागरिक विगत कई दिनो से रक्सौल के एक आवासीय होटल में ठहरे हुए थे। गिरफ्तार रूसी नागरिकों को इमिग्रेशन अधिकारियों शनिवार रात में ही रक्सौल पुलिस को सौप दिया। रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने रविवार को बताया कि घटना की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दिया गया है।उनके मार्गदर्शन में अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

Next Story