भारत

सीमा की सुरक्षा में जज्बा अपार: सरहद की निगहबानी में ITBP महिला जवान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 March 2022 11:20 AM IST
सीमा की सुरक्षा में जज्बा अपार: सरहद की निगहबानी में ITBP महिला जवान, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: आज के दिन यानी 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं. इसके उदाहरण हर क्षेत्र में देखने को मिल सकता है. घर की जिम्मेदारी की बात हो या देश की सुरक्षा महिलाएं हर ओर खड़ी हैं.

आज महिलाएं सीमा की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं. आज महिला दिवस के मौके पर सीमा की सुरक्षा में तैनात महिला सैनिकों की कुछ खास तस्वीर और वीडियो सामने आयी है जिसे देख हर कोई गर्व महसूस कर रहा है. अरुणाचल प्रदेश में सीमा की सुरक्षा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की महिला जवान मुस्तैद दिखी हैं.
सीमा के दुर्गम इलाकों में गश्त करते हुए इन महिलाओं की वीडियो उनके जज्बे को दर्शाती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है महिला जवान पहले पहाड़ों की ओर गशत कर रही हैं और फिर नदी को पार करते दिख रही हैं. महिला जवानों की इस वीडियो को देखने वाला हर यूजर बेहद गर्व महसूस कर रहा है. यूजर्स का कहना है कि आज की तारीख में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं. बता दें, आईटीबीपी की ये महिला जवान जम्मू कश्मीर से लेकर उरुणाचल प्रदेश तक सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story