भारत

तुरंत पुलिस को दी जानकारी, बैंक कर्मचारी को पता चल गई चौंकाने वाली बात

jantaserishta.com
27 April 2025 8:10 AM IST
तुरंत पुलिस को दी जानकारी, बैंक कर्मचारी को पता चल गई चौंकाने वाली बात
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा हड़कंप.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में नकली नोट के साथ पैसे जमा कराने पहुंचे एक व्यक्ति का भांडा फूट गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नकली नोट जब्त कर लिए हैं और ग्राहक से पूछताछ कर रही है कि नकली नोट उसके पास कैसे पहुंचे.
मामला शहर के सटई रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की कियोस्क शाखा का है. यहां प्रेमचंद कुशवाहा नामक व्यक्ति 50-50 रुपए के 80 नोट (कुल 4000 रुपये) लेकर जमा करने पहुंचा. बैंक कर्मचारी अमित साहू ने नोटों को मशीन से जांचा तो सभी नोट नकली पाए गए. जांच के बाद कर्मचारी ने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस आने तक शाखा में बैठाए रखा.
पूछताछ में प्रेमचंद ने बताया कि वह निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने छतरपुर आया था और खुले पैसे की जरूरत थी. उसने एक रिक्शा चालक से 4000 रुपए के नोट लिए थे, जिन्हें नकली होने का संदेह होने पर बैंक में जांच कराने आया था. फिलहाल पुलिस ने नकली नोट जब्त कर लिए हैं और प्रेमचंद से पूछताछ कर रही है कि नकली नोट उसके पास कैसे पहुंचे.
बैंक ऑफ बड़ौदा की कियोस्क शाखा के कर्मचारी अमित साहू ने बताया कि प्रेमचंद साहू के बच्चे का बैंक में खाता है. प्रेमचंद 50 रुपए के 80 नोट यानी कुल 4000 रुपए लेकर आया और जमा करने को कहा. जब मैंने पैसे चेक किए तो वह नकली निकले. नकली नोट जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस को सूचना दे दी गई है. वहीं, बैंक के अधिकारियों और पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और नकली नोटों की पहचान कर सीधे पुलिस को सूचना देने की अपील की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story