
x
DEMO PIC
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने चार जिलों-पत्तनमथिट्टा, एनार्कुलम, इडुक्की और त्रिशूर में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, कोट्टायम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
येलो अलर्ट वाले जिलों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी के बीच बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के साथ एक चक्रवाती व्यवस्था के बनने को अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत में बारिश का कारण बताया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





