भारत

IMD ने जारी क‍िया 23 जनवरी से बार‍िश का अलर्ट

Rani Sahu
19 Jan 2023 10:03 AM GMT
IMD ने जारी क‍िया 23 जनवरी से बार‍िश का अलर्ट
x
गुनगुनी धूप से राजधानी समेत प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है लेकिन रात के समय शीतलहर का असर प्रदेशभर में पड़ रहा है। आलम यह है कि मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। वहीं, 22 जनवरी से बदली और 23 जनवरी से बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार गुरुवार कि सुबह तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा। इसकी वजह से हवा में गलन बरकरार रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की बढ़त और दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। पूर्वी हवाओं के चलते 22 जनवरी से मौसम में कुछ बदलाव आएगा और बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
23 जनवरी से प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी से छिटपुट बरसात दर्ज की जा सकती है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 20 डिग्री के आसपास ही दर्ज हुआ। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान शीतलहर के चलते गिरावट दर्ज हो रही है।
सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 1.7 डिग्री, कानपुर नगर में 2.6 डिग्री और बरेली में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा वही दिन के समय धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story