
x
सख्त प्रतिक्रिया
Delhi दिल्ली। सोमवार शाम लाल किला के पास हुए विस्फोट की घटना पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। आईएमए ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और इस कठिन समय में उनके साथ एकजुटता दिखाई है। साथ ही, आईएमए ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि धमाके से संबंधित जांच के दौरान कुछ डॉक्टरों की कथित संलिप्तता की रिपोर्ट सामने आई हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एसोसिएशन ने कहा कि किसी भी चिकित्सक द्वारा हिंसा या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होना निंदनीय है और यह चिकित्सकीय पेशे के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।
आईएमए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि डॉक्टर समाज में करुणा, सेवा और मानवता के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अपने इस पवित्र पद का दुरुपयोग गैरकानूनी या अमानवीय उद्देश्यों के लिए करता है, तो वह न केवल समाज के विश्वास से विश्वासघात करता है, बल्कि देशभर के हजारों समर्पित और निस्वार्थ चिकित्सा पेशेवरों की छवि को भी धूमिल करता है। एसोसिएशन ने आगे कहा कि जांच में यदि संबंधित व्यक्तियों की दोष सिद्ध होती है, तो उनके खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। आईएमए ने कहा कि वह न्याय की प्रक्रिया का पूर्ण समर्थन करता है और चिकित्सा पेशे की गरिमा एवं नैतिकता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
आईएमए ने जनता को यह भरोसा दिलाया कि देश के डॉक्टर समाज की सेवा में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं और लोगों की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। संगठन ने याद दिलाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की सेवा की थी, और वे आगे भी इसी भावना से अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे। बता दें कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी हरियाणा में रजिस्टर्ड हुंडई आई20 कार में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsलाल किला ब्लास्टIMA बयानदिल्ली विस्फोटइंडियन मेडिकल एसोसिएशनडॉक्टर संलिप्तताचिकित्सा पेशामानवताराष्ट्रविरोधी गतिविधिदिल्ली पुलिस जांचकार बम विस्फोटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





