भारत
अवैध संबंध: जब बेटे ने निर्दयी मां को किसी और के साथ देख लिया, फिर...
jantaserishta.com
20 Jan 2023 5:28 PM IST

x
DEMO PIC
थी आपत्तिजनक हालत में.
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
बिजनौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ने बताया कि नन्ही और उसके प्रेमी टींकू सैनी ने 16 जनवरी को 10 वर्षीय वरूण की हत्या कर शव को चांदपुर थाना इलाके के जाफरपुर कोट गांव के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया।
उन्होंने कहा कि बाद में शव बरामद कर लिया गया।
एएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने वरूण की गला दबाकर हत्या की, क्योंकि उसने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
पुलिस ने कहा कि नन्ही के कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले टिकू के साथ संबंध विकसित हुए और उसके बेटे ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
एएसपी ने कहा, नन्ही और टिकू के खिलाफ चांदपुर थाने में आईपीसी धारा 363 (अपहरण), 302 (हत्या), और 201 (साक्ष्य मिटाने) के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





