भारत
अवैध संबंध के कारण हुआ डबल मर्डर, पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
jantaserishta.com
4 Oct 2025 1:19 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
इलाके में हड़कंप.
करौली: राजस्थान के करौली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति भूरा मीणा ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेम प्रसंग के चलते मौत के घाट उतारा दिया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के नीरंजन मीणा और रंजीता (भूरा मीणा की पत्नी) लंबे समय से प्रेम संबंध में थे. रंजीता का विवाह होने के बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा. सामाजिक बदनामी से बचने के लिए भूरा मीणा अपनी पत्नी को लेकर करौली आ गया था, लेकिन इसके बावजूद रंजीता गुपचुप तरीके से नीरंजन से फोन पर बातचीत करती रही.
शिकायतकर्ता भंवरलाल मीणा (नीरंजन के पिता) के मुताबिक, उनका बेटा 26 सितंबर को काम पर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा. 1 अक्टूबर को उन्हें जानकारी मिली कि कुमरावटपुरा जंगल से दो शव बरामद हुए हैं. पहचान में एक शव नीरंजन का और दूसरा शव रंजीता का पाया गया.
इस मामले में पहले भूरा मीणा ने अपनी पत्नी की हत्या का केस दर्ज कराया, लेकिन जब पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया. उसने स्वीकार किया कि पत्नी के अवैध संबंधों से वह बेहद आहत था. 26 सितंबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रंजीता घर छोड़कर निकल गई. इसके बाद भूरा मीणा ने अपने रिश्तेदारों कमल मीणा और रामकेश उर्फ पप्पी मीणा को बुलाकर दोनों की हत्या की योजना बनाई.
एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि आरोपी पति ने अपने रिश्तेदारों की मदद से पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और शवों को जंगल में फेंक दिया. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





