भारत
अवैध संबंध: शक और नफरत की आग में जल उठा बड़ा भाई, छोटे भाई की बेरहमी से हत्या
jantaserishta.com
18 April 2026 8:11 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
पटना: पटना सिटी के खुशरूपुर थाना इलाके में अवैध संबंधों के विवाद ने भाई-भाई के रिश्ते को खून से रंग दिया. बड़े भाई ने अपनी पत्नी से छोटे भाई के कथित अवैध संबंधों के शक में उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी से पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध बताया जा रहा है. शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाव का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था. बताया गया है कि बुधवार रात करीब 8 बजे इस मुद्दे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया.
गुस्से में आकर शत्रुघ्न रविदास ने धारदार चाकू से अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया. चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलने पर खुशरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी गीता देवी से चार बच्चे हैं. गीता देवी ने बताया कि वह अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक महीने पहले खुशरूपुर लौटी थी. उसने कहा कि उसके और देवर के संबंधों की जानकारी ससुराल पक्ष को थी.
गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके चार बच्चों में सबसे छोटा बेटा मृतक शैलेश का है. उसने कहा कि उसके पति ने गुस्से में आकर अपने भाई की हत्या कर दी. इस खुलासे के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है और पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ फतुहा-2 संजीव कुमार ने बताया कि पुरानी पारिवारिक कलह के कारण बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की है.
पुलिस ने गीता देवी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार आरोपी शत्रुघ्न रविदास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना के बाद लोदीपुर गांव के रविदास टोला में मातम का माहौल है और परिवार में शोक पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





