भारत

नाजायज संबंध: पत्नी को मार डाला, वारदात के बाद पति ने की बचने की कोशिश

jantaserishta.com
6 March 2024 9:44 AM IST
नाजायज संबंध: पत्नी को मार डाला, वारदात के बाद पति ने की बचने की कोशिश
x

सांकेतिक तस्वीर

पति को गिरफ्तार कर लिया है.
सूरत: सूरत शहर के अमरोली थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 साल की माया कुमावत की हत्या उसके पति घनश्याम कुमावत की. इसके बाद इस वारदात को हादसे में बदलने की कोशिश की. हालांकि, पाप को छिपाने की उसकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो सकी. महिला के परिजनों और पुलिस ने पति की करतूत का पर्दाफाश कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
अमरोली पुलिस ने बताया कि घनश्याम ने गला दबाकर माया की घर में हत्या कर दी थी. उसके सिर में चोट भी पहुंचाई थी. घटना सूरत के छापराभाठा इलाके में अरिहंत पार्क सोसायटी की है. वारदात को अंजाम देने के बाद घनश्याम पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा. वहां उसने बताया कि उसकी पत्नी बाथरूम में गिर गई है. इस वजह से उसके सिर में चोट आई है.
घनश्याम की बात पर अस्पताल के डॉक्टरों ने भरोसा नहीं किया. इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी. दरअसल, डेड बॉडी के हाथ पर चोट के निशान थे, जो बाथरूम में गिरने से नहीं लग सकते थे. लिहाजा, पुलिस को भी इस मामले पर शक था. पुलिस की टीम ने मृतक माया के शव को पोस्टमार्टम के लिए सूरत मनपा संचालित स्मीमेर अस्पताल में भेज दिया.
अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच पड़ताल की, तो पता चला कि मृतक महिला माया के गले पर कुछ गहरे निशान हैं, जो सामान्य रूप से गिरने से नहीं हो सकते हैं. इसलिए डॉक्टर की टीम ने मृतक महिला के शव का पैनल पोस्टमार्टम करवाने का फैसला किया, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.
मृतक महिला के पिता मोतीलाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि माया की शादी दस साल पहले घनश्‍याम से हुई थी. उनकी शादीशुदा जिंदगी में एक छह साल का बेटा है. घनश्याम के अन्य लड़कियों के साथ नाजायज संबंध थे. ससुराल में विवाद होने के बाद तीन साल से मेरी बेटी मायके में ही रह रही थी. मेरी बेटी को एक तारीख को ही दामाद राजस्थान से सूरत लाया था. दोनों के बीच डिस्प्यूट था.
घनश्याम ने अपनी पत्नी को मार डाला है. पोस्टमार्टम में प्राथमिक तौर पर यह पता भी चला है. घनश्याम ने भी अपना गुनाह कबूला है कि उसने पत्नी का गला हाथ से दबाया और उसके सिर को दीवाल से भिड़ा दिया था. उसके बाद वह अपनी केक की दुकान पर चला गया था. वहां से लौटकर आने के बाद उसने हादसे की झूठी कहानी बनाई.
पुलिस को बताया कि जब वह दुकान से घर आया, तो देखा तो पत्नी बाथरूम में गिरी हुई थी. उसके सर से खून निकल रहा था. उसने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इस मामले की सूचना दी. पड़ोसियों के आने के बाद उनकी मदद से वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था. इस मामले में घनश्याम कुमावत को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story