भारत

गाय का अवैध परिवहन, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित चार गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 July 2023 12:09 PM IST
गाय का अवैध परिवहन, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित चार गिरफ्तार
x
6 गायों, 2 बछड़ों को बचाया और तीन वाहन जब्त किया।
दक्षिण कन्नड़ (एजेंसी): कर्नाटक पुलिस ने जिले के धर्मस्थल में गायों के अवैध परिवहन के मामले में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने छह गायों व दो बछड़ों को बचाया और तीन वाहन जब्त किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बेलथांगडी तालुक के मोर्टजे निवासी प्रमोद साल्यान, ओलागड्डे के पुष्पराज, अरकलगुड निवासी चन्नकेशव और हासन जिले के होलेनारासिपुरा निवासी संदीप हिरेबेलागुली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पहले दो आरोपियों के बीजेपी कार्यकर्ता होने का संदेह है।
गुप्त सूचना मिलने पर धर्मस्थल पुलिस ने अवैध रूप से गायों को ले जा रहे वाहनों का पता लगाया। जांच से पता चला है कि जानवरों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story