
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
पुलिस की छापेमारी में 7 महिलाएं शामिल
Aligarh अलीगढ़: बन्नादेवी थाना इलाके में स्थित सारसौल के पास बने होटलों में अवैध रूप से चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 15 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार गुप्त जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की गई और इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।
एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं, जैसे सीसीटीवी वीडियो फुटेज और मोबाइल फोन से हुई बातचीत आदि की डिटेल्स निकाली जा रही हैं। पूरे नेटवर्क का जल्द ही भंडाफोड़ किया जाएगा। मुख्य अभियुक्त रविंद्र और राहुल के साथ शुभम शर्मा है। इसके साथ ही इनके सहयोगियों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क में कुछ युवतियां भी शामिल थीं, जिन्हें पकड़ा गया है। कुल 7 लड़कियां और 8 पुरुषों को पकड़ा गया है। शराब की बोतलें और सीडी भी पुलिस ने बरामद की हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 58 हजार रुपए कैश, 17 मोबाइल, 2 रजिस्टर, 5 एटीएम कार्ड, 1 क्यूआर कोड, 1 स्वाइप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, 3 प्रेस आईकार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि ऐसे सबूत मिले हैं कि होटल में अवैध रूप से व्यवसायिक काम किया जा रहा था। जांच की जा रही है कि इसमें किन लोगों की मिलीभगत थी। जो सीडी बरामद हुई है, उसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं इनके जरिए किसी को ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि तीनों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही इन्होंने यह सब काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं दिल्ली और झारखंड की हैं और कुछ अलीगढ़ की ही रहने वाली हैं। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Tagsअलीगढ़ सेक्स रैकेट भंडाफोड़Aligarh Police ActionSarasaul Hotel RaidsSex Racket ArrestsRavindra Rahul Shubham SharmaIllegal Activities AligarhWomen and Youth ArrestedCrime News Uttar PradeshBlackmail InvestigationPolice Raid AligarhAligarh sex racket bustedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





