भारत

3 राज्यों में ईडी के छापे: 11 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले, 60 बैंक खाते फ्रीज

jantaserishta.com
9 Jun 2023 2:09 PM IST
3 राज्यों में ईडी के छापे: 11 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले, 60 बैंक खाते फ्रीज
x
जानें पूरा मामला.
रांची (आईएएनएस)| ईडी ने अवैध बालू खनन मामले में बिहार, झारखंड और बंगाल में छापेमारी के दौरान कुल डेढ़ करोड़ नगद सहित 11 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। एजेंसी ने अलग-अलग बैंकों में जमा आरोपियों के 6 करोड़ रुपए और 60 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। दस्तावेजों और डिजिटल सामग्री को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
सनद रहे कि ईडी बिहार पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर अवैध बालू खनन मामले की जांच कर रही है। इस दौरान एजेंसी ने ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और अन्य सहयोगियों के पटना, धनबाद, हजारीबाग और कोलकाता स्थित 27 ठिकानों पर छापेमारी की थी। आरोप है कि इन कंपनियों और उससे जुड़े लोगों ने विभागीय प्री-पेड परिवहन ई-परिवहन का उपयोग किए बिना अवैध रेत खनन और इसकी बिक्री कर बड़े पैमाने पर मनी लांड्रिंग की है।
खनन प्राधिकरण, बिहार की ओर से जारी चालान से करीब 250 करोड़ रुपये के राजस्व की भारी हानि हुई है। छापेमारी के दौरान नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज जैसे खरीदी गई संपत्तियों की बिक्री के दस्तावेज,कंपनियों और उनके निदेशकों के नाम पर एफडीआर की खोज हुई है। दोनों कंपनियां कोलकाता के पते पर रजिस्टर्ड हैं और बिहार में पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, सारण, रोहतास और कैमूर में बालू खनन का काम करती रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story