भारत

सदर बाजार में पटाखों की अवैध बिक्री, 850 किलोग्राम पटाखे जब्त

jantaserishta.com
3 Nov 2021 6:42 AM IST
सदर बाजार में पटाखों की अवैध बिक्री, 850 किलोग्राम पटाखे जब्त
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली: दीपावली से पहले दिल्ली के सदर बाजार से पटाखों की भारी खेप पकड़ी गई है. सदर बाजार इलाके से करीब 850 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त किए गए हैं. इस बात की जानकारी एक आधिकारी ने दी. बयान के मुताबिक सदर बाजार में पटाखों की अवैध बिक्री की सूचना मध्य जिला प्रशासन को मिली, जिसके बाद जिलाधिकारी आकृति सागर की निगरानी में अधिकारियों की टीम गठित की गई. जिसके बाद टीम के लोगों ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और पटाखों की खेप को बरामद कर लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन की टीम हरियाणा के विक्रेताओं के वेश में पहुंची, जो दिल्ली से पटाखे खरीदना चाहते थे. टीम सदर बाजार में तेलीवाड़ा के महावीर बाजार में स्थित गोदाम पहुंची. इस दौरान टीम के लोगों की मुलाकात मोहम्मद एजाज से हुई. मोहम्मद एजाज बिहार का रहने वाला है. मौके पर पहुंची टीम ने जैसे ही पटाखों से भरे गोदाम को देखा तो इस बात की जनकारी पुलिस को दी.
प्राशासन की ओर से बयान में बताया गया है कि मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें करीब 879 किलोग्राम पटाखे मिले, जिन्हें दो कमरों में रखा गया था. बयान में बताया गया है कि टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस को जब्त किए गए पटाखें सौंपे गए और कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम ने मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस की कोशिश है कि पूछताछ कर दिल्ली के अन्य पटाखा गोदामों के बारे में जानकारी जुटाई जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story