भारत

अवैध संबंध: तीन आरोपी गिरफ्तार, हुई ये वारदात

jantaserishta.com
23 May 2022 2:16 PM IST
अवैध संबंध: तीन आरोपी गिरफ्तार, हुई ये वारदात
x
महिला भी शामिल।

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. चार दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि पाचोड थाने इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश पड़ी है. वहां पुलिस को कैरी बैग और पानी की बोतल भी मिली.

औरंगाबाद ग्रामीण पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी जली हुई लाश की पहचान करना. पुलिस ने कैरी बैग और पानी की बोतल से अपनी जांच को आगे बढ़ाया. कैरी बैग अहमदनगर जिले के शेवगांव का था. फिर पुलिस की टीम शेवगांव पहुंची और वहां पर मृतक की फोटो दिखाकर खोजबीन शुरू की. पुलिस को पता चला कि गांव का एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लापता है.
लापता शख्स के परिवार के पांच सदस्यों को पुलिस ने थाने बुलाया और शव की पहचान कराई. इसके बाद पूछताछ में पता चला कि मृतक की पहली पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही थी और वो दूसरी पत्नी के साथ रहता था. हत्या के बाद से वो भी गायब थी. साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दूसरी मृतक की दूसरी पत्नी का फोन ट्रेस किया. जिसके बाद पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ नागपुर में रह रही है. पुलिस की एक टीम नागपुर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की. फिर दोनों ने सारे राज खोलकर रख दिए.
औरंगाबाद ग्रामीण एसपी मनीष कलवानिया ने बताया कि मृतक की दूसरी पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध थे. जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लोहे की रॉड से मृतक के सिर पर वार किया फिर लाश को पाचोड गांव के हर्षी शिवार लेकर जाकर जला दिया. आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था जिससे वो काफी दंग आ चुकी थी. फिर उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story