भारत

पत्नी का अवैध संबंध: पति ने सुपारी देकर अधिकारी को पिटवाया, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
3 April 2021 1:07 PM IST
पत्नी का अवैध संबंध: पति ने सुपारी देकर अधिकारी को पिटवाया, जानिए पूरा मामला
x
पुलिस के अनुसार...

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने 5 लोगों को एक शख्स से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, पति को जब पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी हुई तो पति ने चार लोगों को पचास हजार की सुपारी दे दी.

दरअसल, मामला 8 मार्च का है. एक निजी कंपनी में काम करने वाले अधिकारी हरी बाबू जाटव ने कोतवाली थाने में 8 मार्च को एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने सुबह 10:00 बजे उनके घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी. इस पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.
इसके बाद बाड़मेर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरी बाबू जाटव के साथ मारपीट करने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक वाहन भी जब्त किया है.
कोतवाली थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि जांच में सामने आया कि हरी बाबू जाटव के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे. जिसको लेकर महिला के पति ने नागौर निवासी चार लोगों को 50000 रुपये की सुपारी देकर हरी बाबू जाटव के साथ मारपीट करवाई.
प्रेम प्रकाश ने बताया कि मारपीट कर चारों आरोपी वापस नागौर लौट गए. जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए चार आरोपियों के साथ सुपारी देने वाले महिला के पति को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में एससी एसटी की धारा जोड़कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story