भारत

जवान का अवैध संबंध: अपराधियों ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, स्कूटी से जा रही थी मायके

jantaserishta.com
3 April 2024 10:25 AM IST
जवान का अवैध संबंध: अपराधियों ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, स्कूटी से जा रही थी मायके
x

सांकेतिक तस्वीर

रिश्तेदारों का आरोप है कि पति ने ही हत्या करवायी है, क्योंकि उसने हत्या की धमकी भी दी थी।
रांची: झारखंड के मांडर-टांगरबसली मुख्य पथ पर कोयल नदी के समीप अपराधियों ने एसएसबी जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अपराधियों ने मंगलवार को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला स्कूटी से बेड़ो स्थित अपने मायके जा रही थी।
मृतका का नाम गीता भगत है और वह रानीचांचो नवाटोली की निवासी थी। मामले में मायके वालों ने गीता के पति एसएसबी जवान विजय भगत पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही गीता वहां पहुंची अपराधियों ने गोली दाग दी। गोली उनकी कनपट्टी को पार कर गई। गीता को आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। गीता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय का दूसरी महिला के साथ संबंध था। विजय उस महिला को साथ रखना चाहता था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। इसी बीच छुट्टी खत्म होने के बाद विजय ड्यूटी पर चला गया। रिश्तेदारों का आरोप है कि विडय भगत ने ही गीता की हत्या करवायी है, क्योंकि उसने हत्या की धमकी भी दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story