भारत

अवैध संबंध: नर्स पत्नी ने रिश्तों को किया तार-तार, पति की जंगल में मिली लाश, फिर हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
28 Dec 2020 6:09 PM IST
अवैध संबंध: नर्स पत्नी ने रिश्तों को किया तार-तार, पति की जंगल में मिली लाश, फिर हुआ ये खुलासा
x

DEMO PIC 

फोन लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू हुई.

राजस्थान के करौली से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में फेंक दिया. फिर महिला ने कैलादेवी थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई.

एसपी कच्छावा ने बताया कि 25 दिसंबर को मासलपुर के नारायणा क्षेत्र में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली. सूचना पर मासलपुर थानाधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया. फिर पता चला कि कैलादेवी थाने में मृतक की पत्नी हेमलता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इससे मृतक की पहचान भैरो उर्फ बनवारी निवासी उमरेह सदर थाना बाड़ी धौलपुर के रूप में हुई.
पुलिस ने मृतक और उसकी पत्नी के फोन लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की. फिर पुलिस को पत्नी पर शक हुआ और उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई. जिसके बाद मृतक की पत्नी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. मृतक की पत्नी हेमलता कैलादेवी चिकित्सालय में नर्स के पद पर काम करती हैं. उसका प्रेमी मचेट गांव निवासी पिंटू किराए की जीप चलाने के साथ टेंट की दुकान चलाता है.

नारायणा क्षेत्र में शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मामले में एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि कैला देवी डीएसपी महावीर सिंह, करौली डीएसपी मनराज मीणा व मासलपुर थाना अधिकारी शैलेंद्र सिंह के सहयोग से मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुए हत्या की आरोपी हेमलता और उसके प्रेमी पिंटू को कोंड़र गांव से गिरफ्तार कर लिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story