भारत

अवैध संबंध: नाले में घुसकर युवक की हत्या, जनता से रिश्ता पर देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
23 Jun 2021 11:07 AM IST
अवैध संबंध: नाले में घुसकर युवक की हत्या, जनता से रिश्ता पर देखें लाइव वीडियो
x

एक शख्स ने नाले में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी ज‍िसका सनसनीखेज वीड‍ियो सामने आया है. जब यह वीड‍ियो वायरल हुआ तो इलाके में सनसनी फैल गई. पुल‍िस ने जब सच्चाई पता की तो सामने अनैत‍िक संबंध और फ‍िर मर्डर का एंगल सामने आया.

महाराष्ट्र में नागपुर के कोतवाली थाने के अंतर्गत शिवानी नगर परिसर में अवैध संबंध के चलते एक युवक की शहर के नाग नाले में घुसकर हत्या कर दी गई.
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है जिसकी तलाश नागपुर पुलिस कर रही है. इस पूरी घटना के सामने आने के बाद कुछ समय पश्चात इस हत्या का एक सनसनीखेज वीड‍ियो सामने आया है लेकिन नागपुर के डीसीपी जोन 3 , लोहित मतानी ने बात करते हुए साफ किया क‍ि यह वीड‍ियो इसी हत्या से जुड़ा है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी गोलू धोटे ने अपने साथी के साथ मिलकर योगेश धोगड़े नामक युवक को मौत के घाट उतार दिया.
बताया जा रहा है कि योगेश का अनैतिक संबंध आरोपी की पत्नी के साथ था, इसीलिए योगेश को नाग नाले के किनारे बात करने के लिए बुलाया और बात-बात में विवाद बढ़ गया. गोलू ने योगेश की हत्या नाले में घुसकर कर दी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story