भारत

पत्नी का बना अवैध संबंध...एक दिन तांत्रिक जबरन पकड़कर...तभी आ गया पति फिर...

jantaserishta.com
15 Nov 2020 5:31 PM IST
पत्नी का बना अवैध संबंध...एक दिन तांत्रिक जबरन पकड़कर...तभी आ गया पति फिर...
x

फाइल फोटो 

पत्नी को बहकाना शुरू कर दिया था.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुजुर्ग तांत्रिक की हत्या का खुलासा हुआ है. यहां शहर के जीआरपी थाने में 5 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया था. शहर के 84 वर्षीय तांत्रिक ने पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय महिला से दोस्ती कर उसके साथ अवैध संबंध बनाए. पति को इस बात का पता चलते ही उसने तांत्रिक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. हत्या के करीब दो महीने बाद हबीबगंज रेलवे पुलिस ने आरोपी का खुलासा किया.

ट्रेन से टकराने का था शक

GRP थाना एएसपी प्रतिमा ने बताया कि बीते 5 सितंबर को बरखेड़ा से कुछ दूर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. मृतक की पहचान 84 वर्षीय छेदालाल के रूप में हुई, जो होशंगाबाद का निवासी है. पहले लगा था कि मौत, ट्रेन से टकराने के कारण हुई थी. लेकिन जांच में हत्या का खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि तांत्रिक के सिर पर पत्थर पटक कर उसे मारा गया था. 35 साल के होशंगाबाद निवासी धनराज ने तांत्रिक को मारा था. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

जड़ी-बूटियों से इलाज में माहिर था तांत्रिक

पुलिस ने बताया तांत्रिक छेदालाल बरखेड़ा में झुग्गी बनाकर रहता था. जड़ी-बूटियों से इलाज में माहिर होने के कारण परिवार से अलग होकर रहने लगा था. पूछताछ में आरोपी धनराज ने बताया कि छेदालाल उसके पड़ोस में रहता था. वह झाड़-फूंक व देशी जड़ी-बूटियों की दवाई बनाकर इलाज करता था. उसके पास दूर-दूर से लोग इलाज करवाने आते थे.

पत्नी को बहकाता था तांत्रिक

आरोपी धनराज ने बताया कि तांत्रिक घर में अकेला रहता था. तांत्रिक ने उसकी बेटी को इलाज के दौरान ठीक किया. इसके बाद तांत्रिक उसके घर आने लगा था. घर आकर उसने पत्नी को बहकाना शुरू कर दिया था. तांत्रिक महिला को अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाता था. अगर वो उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करेगी तो उसके परिवार को झाड़-फूंक से परेशान करेगा.

दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए

इसके बाद तांत्रिक और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए. जिसका पता चलते ही धनराज, पत्नी और बच्चों को वहां से दूर ले जाना चाहता था. 5 सितंबर की शाम मृतक छेदा लाल, धनराज की पत्नी को जबरन पकड़कर स्टेशन की ओर ले जाने लगा. धनराज मौके पर पहुंचा और पत्नी का हाथ छुड़ाकर उसे अलग किया. पत्नी, बच्चों को लेकर वहां से घर चली गई.

विवाद बढ़ने के बाद कर दी हत्या

महिला के वहां से जाते ही स्टेशन से कुछ दूर दोनों में विवाद होने लगा. आरोपी ने पत्थर उठाया और तांत्रिक के सिर पर दे मारा. जिससे उसकी मौत हो गई. मौत हादसा लगे, इसलिए उसकी लाश को रेल की पटरी पर फेंक दिया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story