भारत

अवैध संबंध, नशा, और कटा सिर, पढ़ें खौफनाक स्टोरी

jantaserishta.com
3 Oct 2022 6:11 PM IST
अवैध संबंध, नशा, और कटा सिर, पढ़ें खौफनाक स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

प्लास्टिक के बोरे में बंद करके उसे एक गड्ढे में दफना दिया गया था.
मेरठ: मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गांव खजूरी में दीपक त्यागी की हत्या के 6 दिन बाद पुलिस ने उसका कटा सिर बरामद कर लिया है. प्लास्टिक के बोरे में बंद करके उसे एक गड्ढे में दफना दिया गया था. सिर मिलने की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए.
पुलिस ने इस मामले में फहमीद नट और आसिफ नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अभी तक की पूछताछ में अवैध संबंधों में दीपक की हत्या करने की बात सामने आई है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
आरोपी फहमीद नट ने पुलिस को बताया, "दीपक मेरी विवाहित बेटी को परेशान करता था. मैं कई बार उसे चेतावनी दे चुका था कि बेटी से दूर रहे, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद उसने दीपक की हत्या की योजना बना डाली."
आरोपी ने आगे बताया, "मैंने उसे अपनी शादीशुदा बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. बार-बार मना कर पर वो उससे मुलाकात कर रहा था. फिर आसिफ के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी."
फहमीद ने पुलिस को बताया, "दीपक ने रात में शराब पी रखी थी और वो मोहल्ले में घूम रहा था. जान-पहचान होने की वजह से हम उसे ट्यूबवेल की तरफ ले गए. वो काफी नशे में था इसलिए तलावर से उसकी गर्दन काट दी."
हत्यारों की यह कोशिश थी कि मृतक की पहचान न हो सके. इसलिए उसका सिर काटकर अलग कर दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के शव से कुछ दूर पर दफन किए गए सिर को बरामद कर लिया है. इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
मामले में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र 27 तारीख को खेत में एक अज्ञात सिरकटी लाश मिली थी. बाद में उसकी पहचान दीपक त्यागी के रुप में हुई. मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात युवकों पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था.
पुलिस की पांच टीमें इस मामले को सुलझाने में दिन रात लगी थी. जांच में पता चला दो अभियुक्त फहमीद (40) आसिफ नाम ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. दीपक खेती का काम करता था, जबकि उसके पिता गांव में ही दुकान चलाते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story