भारत

अवैध संबंध: पति को मारकर किचन में दफनाया शव, बेटी ने खोला हवसी महिला का राज

Admin2
2 Jun 2021 5:36 PM IST
अवैध संबंध: पति को मारकर किचन में दफनाया शव, बेटी ने खोला हवसी महिला का राज
x
सनसनीखेज मामला

मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस ने महिला को उसके पति के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्‍या की. इसके बाद उसके शव को किचन में ही दफना दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न लग पाए. मुंबई पुलिस ने बताया कि मारे गए व्‍यक्ति की 6 साल की बेटी ने अपने अंकल को घटना के बारे में बताया था. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और किचन से शव को बरामद कर लिया गया है. साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है.

वहीं पिछले दिनों मुंबई में पुरानी रंजिश के कारण दो लोगों ने कथित तौर पर 31 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या कर दी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि घटना रविवार रात को हुई थी. जब नगर निगम के सफाई विभाग में काम करने वाला एक व्यक्ति वडाला इलाके में अपनी इमारत के बाहर खड़े होकर अपनी पत्नी और कुछ अन्य परिवार वालों से बात कर रहा था.

Next Story