भारत

भतीजे और चाची का अवैध संबंध, रंगे हाथ दबोचा गया, फिर...

jantaserishta.com
19 Sept 2022 8:32 AM IST
भतीजे और चाची का अवैध संबंध, रंगे हाथ दबोचा गया, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
नई दिल्ली: पूर्णिया में भतीजा और सगे चाची को अवैध संबंध बनाते महिला के पति और ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड लिया. इसके बाद नाबालिग लड़के और महिला की जबरन शादी करा देने का मामला प्रकाश में आया है. किसी ने इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
जिले के बनमनखी थाना इलाके में आने वाले पिपरा गांव का यह मामला है. घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक महिला को अपने ही पति के बड़े भाई के नाबालिग बेटे से प्रेम हो गया. दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे. दोनों का प्यार का परवान इतना चढ़ गया कि दोनों खुलेआम मिलने लगे. इस बात की भनक महिला के पति को भी लगी. इसी बीच बीते दिनों दोनों को घर में ही रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया.
सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसके बाद महिला के पति और ग्रामीणों ने दोनों प्रेमियों की जबरन शादी करवा दी. ग्रामीणों के डर भय से नाबालिग लड़के ने चाची की मांग में सिंदूर भर दिया.
बताया जा रहा कि महिला की उम्र करीब 44 साल और लडके का उम्र सिर्फ 14 साल है. दोनों में 30 साल उम्र की अंतर है. सबसे बड़ी बात यह है कि नाबालिग लड़का महिला के पति के बड़े भाई का बेटा है. दोनों में चाची-भतीजा का रिश्ता है.
महिला के 3 बच्चे भी हैं. पति पंजाब में नौकरी करता है. कुछ लोगों को जब दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का पता चला, तो महिला के पति को फोन पर सूचना दी. पति बिना किसी को बताए ही चुपके से घर पहुंच गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.
जिला एसपी दयाशंकर ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि हो गई है. महिला के पति और शादी कराने वाले अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story