भारत

देवर भाभी का अवैध संबंध: पत्नी ने कहा- 'ठिकाने लगा दो...' और फिर...

jantaserishta.com
28 March 2021 3:20 PM IST
देवर भाभी का अवैध संबंध: पत्नी ने कहा- ठिकाने लगा दो... और फिर...
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है...

राजस्थान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक की चाकू से गला काटकर निर्दयता से हत्या कर दी गई. जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया तो लोगों के होश उड़ गए. पुलिस ने बताया कि अपनी भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने अपने भाई की गला रेत कर हत्या कर दी.

ये मामला झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना क्षेत्र के सरखंडिया इलाके का है. मामले का खुलासा करते हुए खानपुर डीएसपी राजीव परिहार ने बताया कि मृतक युवक बलराम के छोटे भाई संजय के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक युवक भाभी से अवैध संबंध में रोड़ा बना हुआ था. इस पर मृतक की पत्नी आरोपी देवर से अपने पति को ठिकाने लगाने की बात कह कर मायके चली गई.
इसके बाद हत्या के आरोपी छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को बहाने से सरखंडिया के जंगल में ले जाकर चाकू से गला रेतकर निर्दयता से उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद हत्यारा भाई पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल पर भी गया था.
मामले में कॉल डिटेल और जांच के बाद पुलिस हत्यारे भाई संजय तक पहुंच गई और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अब पुलिस इस केस में मृतक की पत्नी की भूमिका की जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story