भारत

अवैध कट्टा मिला, स्कूल में हड़कंप

jantaserishta.com
31 Aug 2022 2:42 PM IST
अवैध कट्टा मिला, स्कूल में हड़कंप
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
स्कूल के टीचर लड़के को थाने ले आये और पुलिस को सौंप दिया.
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 10वी का छात्र अपने स्कूल अवैध असलहा लेकर पहुंच गया लेकिन स्कूल में चेकिंग के दौरान उसको पकड़ लिया गया. स्कूल के टीचर लड़के को थाने ले आये और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अब लड़के से अवैध असलहे के बारे में जानकारी जुटा रही है. मामला सोरांव थाना इलाके का है.
दरअसल, 15 साल का लड़का अब्दालपुर खास में एक स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता है. उसने अपने बैग में अवैध असलहा रखा था. जब वो स्कूल आया तो चेकिंग की गई तो उसमें एक कट्टा निकला. ये देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया. टीचरों ने लड़के को पकड़ा और थाने लेकर आ गए. इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
थाना इंचार्ज अशोक कुमार के मुताबिक, लड़के से अवैध असलहे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं लोगों में चर्चा है कि छात्र को स्कूल में किसी बात को लेकर टीचर ने खूब डांट लगाई थी और सबके सामने मुर्गा भी बना दिया था, जिससे वो नाराज था और दूसरे दिन बैग में कट्टा लेकर टीचर को धमकाने पहुंचा था.
पुलिस की पूछताछ में ये भी पता लगा कि आरोपी लड़के ने किसी दूसरे लड़के से ये अवैध असलहा खरीदा था. पुलिस ने दोनों लड़को को हिरासत में ले लिया है. आरोपी दोनों लड़को के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story