भारत

टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक को गिराया गया, भाजयुमो की शिकायत के बाद एक्शन

jantaserishta.com
10 Jun 2023 9:10 AM IST
टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक को गिराया गया, भाजयुमो की शिकायत के बाद एक्शन
x

फोटो: सोशल मीडिया

बुलडोजर चला दिया गया है.
धुले: महाराष्ट्र के धुले जिले में अवैध रूप से बनाए गए टीपू सुल्तान के स्मारक पर बुलडोजर चला दिया गया है. भाजयुमो ने शिकायत की थी कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के स्थानीय विधायक फारूक अनवर शाह ने धुले के चौक में टीपू सुल्तान का अवैध रूप से स्मारक बनवा दिया. शिकायत के बाद स्मारक को हटवा दिया गया.
जानकारी के अनुसार, धुले में 100 फीट रोड के ठीक बीचो-बीच AIMIM के विधायक फारूक अनवर शाह ने टीपू सुल्तान का स्मारक बनवाया था. धुले के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस स्मारक को हटाने की मांग को लेकर गृहमंत्री और राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा गया था. इसी के साथ एसपी और नगर निगम धुले के आयुक्त को भी पत्र दिया था. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए. धुले शहर में नगर निगम ने डी मार्ट से बायपास हाइवे तक 100 फीट की सड़क बनवाई है. यहां पर बडे़ पैमाने पर ट्रैफिक भी देखने को मिलता है. यहां टीपू सुल्तान का स्मारक बनवा दिया गया था. भाजपा युवा मोर्चा के रोहित चंदोडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्मारक को लेकर शिकायत की और कहा कि टीपू सुल्तान के स्मारक को हटाया जाना चाहिए. भाजयुमो ने पत्र में विधायक फारूक शाह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story