भारत

अवैध शराब का धंधा, गुस्से में आकर महिला ने एक को मार डाला

jantaserishta.com
20 Sept 2022 10:20 AM IST
अवैध शराब का धंधा, गुस्से में आकर महिला ने एक को मार डाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वार्ड मेंबर सतीश को अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायतें बार-बार मिल रही थीं.
श्रीपेरंबुदुर: तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के वार्ड मेंबर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामला नादुवीरापट्टू गांव का है. दरअसल. डीएमके वार्ड मेंबर सतीश को अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायतें बार-बार मिल रही थीं. सतीश ने इसे लेकर लोकेश्वरी उर्फ ​​एस्तेर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया.
सतीश ने पुलिस को बताया कि लोकेश्वरी राज्य द्वारा संचालित TASMAC की दुकान से शराब खरीद कर उसे अपने घर ले जाती थी. फिर ब्लैक में लोगों को बेचती थी. सतीश ने लोकेश्वीरी को कई बार वार्निंग भी दी. लेकिन वह फिर भी शराब बेचती रही.
इसके बाद सतीश ने लोकेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिससे लोकेश्वरी का अवैध शराब का धंधा बंद हो गया. आमदनी ना होने से लोकेश्वरी इतनी गुस्साई कि उसने बात करने के बहाने सतीश को घर बुलाया. जैसे ही सतीश उसके घर पहुंचा, लोकेश्वरी ने उसके सिर पर धारधार दरांती से हमला कर दिया.
हमले से सतीश की मौके पर ही मौत हो गई. लोकेश्वरी ने सतीश के शव को अपने ही घर के बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गई. पड़ोसियों ने जब सतीश के शव को वहां पड़े देखा तो तुरंत सोमंगलम पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
सतीश के परिजनों ने बताया कि लोकेश्वरी ने उसे बातचीत करने के लिए घर बुलाया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लोकेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story