भारत
LPG सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 March 2026 12:02 PM IST

x
बड़े रैकेट का पर्दाफाश.
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की एएटीएस टीम ने महिपालपुर इलाके में चल रहे एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों, कृष्ण, दिनेश साहू और मिथिलेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं के अवैध व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएटीएस की एक विशेष टीम को महिपालपुर स्थित के-845 में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर 21 मार्च को टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और तीनों आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 70 घरेलू और 4 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, दो हैंगिंग तौल मशीनें और गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला धातु का पाइप भी बरामद हुआ। मौके पर मौजूद आरोपी सिलेंडरों के भंडारण और व्यापार के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले तीन वर्षों से अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। वे सिलेंडरों को बिना बिल के स्थानीय लोगों को बेचते थे और अधिक मुनाफा कमाने के लिए भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते थे। इस काम के लिए वे धातु के पाइपों का इस्तेमाल करते थे और सिलेंडरों के परिवहन के लिए टाटा ऐस गोल्ड गाड़ी का उपयोग करते थे।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मूल रूप से बिहार के बांका जिले के निवासी हैं और पिछले 20-25 वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिपालपुर में एक जगह किराए पर लेकर इसे अवैध गैस गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रखा था।
इस संबंध में थाना वसंत कुंज नॉर्थ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिससे पता चल सके कि ये लोग कहां-कहां एलपीजी सप्लाई करते हैं।
Tagsमहिपालपुरएलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरीएलपीजी सिलेंडरMahipalpurillegal hoarding of LPG cylindersLPG cylinders
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





