भारत
अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
13 March 2022 10:07 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.
मुखबिर की सूचना पर एसओजी ओर पुलिस की संयुक्त टीम ने जब छापा मारा तो मौके से 10 अवैध तैयार तमंचा, एक अधूरा बना तमंचा, एक बंदूक और असलहा बनाने वाला उपकरण बरामद किया है. पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.
बता दें कि उधम सिंह नगर के एसओजी को सूचना मिली थी कि सकैनिय चौकी क्षेत्र के आर्यनगर में अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही है. इसके बाद एसओजी और गदरपुर थाने की पुलिस ने जब छापा मारा तब एक खेत के किनारे पेड़ के नीचे मौके पर दर्शन सिंह, मेहर सिंह और महेन्द्र सिंह अवैध हथियार तैयार कर रहे थे.
ये सभी आरोपी केलाखेडा के रहने वाले हैं और अवैध असलहा की फैक्ट्री चलाने और बनाने के उपकरण रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं.
पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का सरगना दर्शन सिंह है जो अवैध असलाहों के निर्माण में पहले भी 5 बार जेल जा चुका है.
माना जाता है कि उसे अवैध हथियार बनाने में महारथ हासिल है. जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी अवैध हथियार बनाने और बेचने का काम काफी समय से कर रहे हैं. हथियारों को बनाकर रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, कालाढुंगी, बाजपुर में बेचा करते थे.
Tagsउत्तराखंडपुलिस ने 3 को किया गिरफ्तारUttarakhandUttarakhand Newsillegal firearm making factory bustedpolice arrested 3
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





