
x
Gwalior ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पिछले एक महीने में शहर के अलग-अलग इलाकों से 10 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाकर ग्वालियर में रह रहे थे। शनिवार को इनमें से 8 अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्टेशन प्रक्रिया के लिए ग्वालियर पुलिस की विशेष टीम वेस्ट बंगाल के लिए रवाना कर चुकी है। वहां इन्हें बीएसएफ के सौंपा जाएगा, जिसके बाद 17 नवंबर को सभी को उनके देश बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बांग्लादेशियों में एक ही परिवार के आठ सदस्य शामिल थे, जिनके खिलाफ दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद डिपोर्टेशन का फैसला लिया गया। सभी को कुछ दिनों तक होल्डिंग एरिया में रखा गया था, जहां उनके दस्तावेजों और पहचान संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
इसके बाद दूतावास की सहायता से उनकी पहचान की पुष्टि होने के बाद शनिवार को ग्वालियर पुलिस ने सभी को वेस्ट बंगाल बॉर्डर की ओर रवाना किया। इधर, बाकी बचे दो मामले शहर के हाई प्रोफाइल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से जुड़े हैं। पुलिस ने सिटी सेंटर और पड़ाव इलाके में किराए पर लिए गए दो अलग-अलग फ्लैटों से दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा था।
जांच में सामने आया कि ये दोनों महिलाएं अनैतिक गतिविधियों से जुड़ी हुई थीं और फर्जी भारतीय दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड के सहारे शहर में रह रही थीं। पुलिस ने जब्त दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और दूतावास से संपर्क कर उनका वास्तविक राष्ट्रीयता की पुष्टि कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होते ही इन दोनों महिलाओं के खिलाफ भी डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Tagsग्वालियरमध्य प्रदेशबांग्लादेशी नागरिकअवैध आव्रजनडिपोर्टेशनफर्जी दस्तावेजआधार कार्डपैन कार्डपुलिस कार्रवाईवेस्ट बंगाल सीमाBSFअवैध प्रवास रोकथामहोल्डिंग एरियादूतावास पुष्टिअनैतिक गतिविधि।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





