भारत
अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया, 2 मजदूरों की मौत का मामला
jantaserishta.com
8 Aug 2026 1:53 PM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत के बाद गुरुवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। टीम हाईटेंशन लाइन के पास बने अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची, इस दौरान मकान मालिक और निगम अधिकारियों के बीच जमकर विवाद हुआ।
मकान मालिक ने आरोप लगाया कि निगम ने नक्शा पास करने के बाद अवैध निर्माण को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया और अचानक तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, विवाद के बाद निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध मकान को जमींदोज कर दिया।
निगम का दावा है कि स्वीकृत नक्शे के खिलाफ निर्माण किया जा रहा था। इस लेकर दो बार नोटिस भी गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।
Tagsछत्तीसगढ़बिलासपुरअवैध निर्माण ध्वस्तबुलडोजरChhattisgarhBilaspurillegal construction demolishedbulldozer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





